चारों ओर
कोलाहल में
आवाजों से
बोझिल
माहौल में
कविताओ
शेरों की दाद में
अनकहा पढ़े जाने
की आस में
अवचेतन गहने के
विश्वास में
जो अबोला है
निगाहों का
पहरा है
फिर भी दरम्यां
ठहरा है
जो "मौन" है
उसे मौन ही
रखना
उतावली में
न कहना
चाहता हूँ
पढ़ते हुए
खामोशियों को
परत दर परत
बीतूं मैं भी..
छोटी है खुशियाँ
राह-ए-जिंदगी
है लम्बी बहुत........© 2014 अमर.
umda rachna .. sundar blog badhayi shubhkamnaye :)
ReplyDelete